मैंगो ड्रिंक्स में 25% तक डालना होगा असली आम, कम डाला तो भरना पड़ सकता है ज़्यादा GST
केंद्र सरकार तोतापुरी आम की मांग बढ़ाने और किसानों को समर्थन देने के लिए मैंगो ड्रिंक्स पर GST रियायत को उनमें मौजूद प्राकृतिक आम के गूदे (पल्प) की मात्रा से जोड़ने पर विचार कर रही है। बकौल प्रस्ताव, 22-25% असली आम के पल्प वाले मैंगो ड्रिंक्स पर 5% GST लागू रहेगा, कम पल्प वालों पर अधिक GST लग सकता है।