टी20I मैचों में बार-बार 200+ स्कोर बनने पर संजय मांजरेकर ने कसा तंज़
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच टी20I सीरीज़ के 4 में से 3 मैचों में 200+ रन बनने पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने तंज़ कसा है। मांजरेकर ने व्यंग्य करते हुए X पर लिखा कि पिचें और फ्लैट बनाओ, बाउंड्री छोटी करो और गेंदबाज़ों के खिलाफ नियम लाओ ताकि 20 ओवर में लगातार 300 रन तक बन सकें।