दशरथ मांझी के घर गए राहुल के लिए बनाए गए अस्थाई 'लग्ज़री टॉयलेट' का वीडियो आया सामने
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए बनाए गए अस्थाई 'लग्ज़री टॉयलेट' का वीडियो सामने आया है। राहुल गया (बिहार) में माउंटेन मैन दशरथ मांझी के परिवार से मिलने उनके कच्चे घर में गए थे। वीडियो शेयर कर बीजेपी नेता रवि कुमार यादव ने कहा, "एक वीडियो और राहुल गांधी का सामाजिक न्याय का नाटक पूरी तरह से उजागर हो गया।"