मांड्या में गणपति शोभायात्रा पर पथराव को लेकर अब तक 50 लोग गिरफ्तार: कर्नाटक के सीएम
कर्नाटक के मांड्या में बुधवार शाम गणपति के शोभायात्रा जुलूस पर हुए पथराव को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने X पर लिखा, "सरकार ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है...मामले में 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।" उन्होंने कहा, "धार्मिक आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश करने वालों के खिलाफ बेरहमी से कार्रवाई होगी...लोग संयम रखें।"