मुंढे ने स्वीट शॉप पर ऐक्शन को लेकर FDA पर लगे ₹5 लाख फाइन पर जताई हैरानी, दी सफाई
महाराष्ट्र FDA चीफ तुकाराम मुंढे ने एक मिठाई की दुकान पर हुई कार्रवाई को लेकर हाईकोर्ट द्वारा FDA पर ₹5 लाख जुर्माना लगाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। मुंढे ने कहा, "यह ऑर्डर हमारे लिए हैरान करने वाला है। यह फूड पॉइंज़निंग का केस था, जिसने मिठाई खाई वह अस्पताल में भर्ती था। दुकान के सैंपल की रिपोर्ट 'अनसेफ' आई।"