अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है, "मैंने 6 महीने में 6 युद्ध समाप्त करवाए हैं जिनमें से एक युद्ध में परमाणु संघर्ष भी हो सकता था।" रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप ने कहा, "मैं इसे भी समाप्त कर दूंगा..मैं हमेशा ऐसा करता हूं।" गौरतलब है, भारत ने ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कराने के दावे को खारिज किया था।