मैंने BJP को फोन करके कहा कि मैं उम्मीदवार बनना चाहती हूं: आरजी कर रेप पीड़िता की मां
2024 में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप-हत्या का शिकार हुई प्रशिक्षु डॉक्टर की मां ने कहा है कि वह राज्य चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मैंने सिर्फ फोन करके कहा कि मैं उम्मीदवार बनना चाहती हूं...मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी जैसा हादसा किसी और महिला के साथ कभी हो।"