मैंने इरफान खान को हमेशा पापा की तरह देखा: राधिका मदान
ऐक्ट्रेस राधिका मदान ने दिवंगत ऐक्टर इरफान खान को लेकर एक इंटरव्यू में कहा है कि वह मेरे लिए पापा थे और रहेंगे। उन्होंने कहा, "...मैं स्क्रिप्ट पढ़ रही थी तभी वह (इरफान) आए और मैंने कहा- हाय पापा।" राधिका ने कहा, "मैंने कभी उन्हें इरफान की तरह नहीं देखा, हमेशा उन्हें अपने पिता की तरह देखा।"