मैंने इस्तीफा नहीं दिया, कार्यकाल पूरा करूंगी: IOA के खिलाड़ी आयोग की अध्यक्ष मैरी कॉम
भारतीय ओलंपिक संघ के खिलाड़ी आयोग की अध्यक्ष और मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने अपने पद से इस्तीफा देने से जुड़ी खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, "मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। अपना कार्यकाल पूरा करूंगी।" दरअसल, मैरी कॉम ने राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में हल्द्वानी (उत्तराखंड) में एक 'खराब होटल' में ठहराए जाने पर नाराज़गी जताई थी।