मैंने ईवीएम की व्यवस्था का पूरा अध्ययन किया है, उससे छेड़छाड़ हो सकती है: सैम पित्रोदा
नीति निर्माता सैम पित्रोदा ने ईवीएम हैकिंग की आशंकाओं पर चर्चाओं के बीच कहा है कि उन्होंने ईवीएम व्यवस्था का पूरा अध्ययन किया है और उन्हें लगता है कि उससे छेड़छाड़ हो सकती है। उन्होंने X पर लिखा, "मैंने 60 साल इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलिकॉम, आईटी और सॉफ्टवेयर...जैसे क्षेत्रों में बिताए हैं।" उन्होंने कहा, "बैलट पेपर से चुनाव कराना...सबसे सही रहेगा।"