मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने X पर पूर्व पीएम के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मैंने एक गुरु और एक मार्गदर्शक खो दिया। हममें से लाखों लोग, जिन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की प्रशंसा की, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद रखेंगे।"