मैंने एक बार चेहरे पर डेटॉल लगाया था और अपने दांत हार्पिक से साफ किए थे: उर्फी जावेद
ऐक्ट्रेस व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने बताया है, "मैंने एक बार चेहरे पर डेटॉल लगाया था और मैं सो गई थी, जब उठी तो पूरा चेहरा जल गया था। चेहरे पर एक तरफ लगाया था, पिंपल्स आ गए थे।" उन्होंने बताया, "मैंने एक बार अपने दांत हार्पिक से साफ किए थे क्योंकि मेरे दांत बहुत पीले थे।"