मैंने ऐसा भाग्यशाली खिलाड़ी नहीं देखा: स्टंप माइक में लाबुशेन को लेकर बुमराह
ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच जारी चौथे टेस्ट मैच में रविवार को ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्नस लबुशेन को लेकर स्टंप माइक में 'मैंने अपने जीवन में ऐसा भाग्यशाली खिलाड़ी नहीं देखा है' कहते हुए सुनाई दिए। दरअसल, लबुशेन के कई बार आउट होने से बचने पर बुमराह ने यह बात कही।