मैंने कुछ मैचों में कप्तानी की है इसलिए मेरा पसंदीदा कप्तान मैं खुद ही हूं: बुमराह
'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने कहा है, "मैं कुछ मैचों में कप्तानी कर चुका हूं और मेरा पसंदीदा कप्तान हमेशा से मैं ही रहा हूं।" उन्होंने कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि कई महान कप्तान भी हैं लेकिन मैं अपना नाम लूंगा। मुझे लगता है कि गेंदबाज़ भी अच्छे कप्तान बन सकते हैं।"