मैंने केवल फिलर्स और बोटॉक्स कराया है, 50 के बाद फेसलिफ्ट करवाऊंगी: रिमी सेन
ऐक्ट्रेस रिमी सेन ने प्लास्टिक सर्जरी कराए जाने की अटकलों का खंडन करते हुए कहा है, "प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई फिर भी लोग ऐसा कह रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मैंने केवल फिलर्स, बोटॉक्स और पीआरपी ट्रीटमेंट करवाया है, इसके अलावा कुछ नहीं।" उन्होंने कहा कि वह 50 की उम्र पार करने के बाद फेसलिफ्ट ट्रीटमेंट करवाने के बारे में सोचेंगी।