मैंने कभी नास्तिक टॉपर नहीं देखी: रथ यात्रा पर NEET AIR 20 वैष्णवी के बयान पर कंगना
सांसद-अभिनेत्री कंगना रनौत ने एनईईटी यूजी-2026 में 20वीं रैंक हासिल करने वाली वैष्णवी दास की तारीफ की है। वैष्णवी ने बताया था कि नतीजे आने के समय वह रथ यात्रा देखने गई थीं। इस पर कंगना ने लिखा, "मैंने कभी किसी नास्तिक टॉपर या विजेता को नहीं देखा। मेहनत उनकी होती है लेकिन कृपा कहीं और से आती है।"