मैंने कहीं लिखकर रखा था कि IPL के डेब्यू मैच में 4-5 विकेट लूंगा: प्रफुल्ल हिंगे
आईपीएल में अपने डेब्यू मैच में आरआर के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले एसआरएच के तेज़ गेंदबाज़ प्रफुल्ल हिंगे ने बताया है कि उन्होंने कहीं लिखा हुआ था कि वह अपने डेब्यू में 4-5 विकेट लेंगे। बकौल प्रफुल्ल, उन्होंने कुछ लोगों से कहा था कि वह पहली ही गेंद पर बाउंसर डालकर वैभव सूर्यवंशी को आउट कर देंगे।