मैंने कहा अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन उन्होंने कुछ और ही सोचा: सिराज को लेकर ट्रैविस हेड
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड ने ऐडिलेड टेस्ट में उन्हें आउट करने के बाद भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज के जश्न मनाने के तरीके पर कहा है, "मैंने कहा अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन उन्होंने कुछ और ही सोचा।" उन्होंने कहा, "मैं इस बात से थोड़ा निराश हूं लेकिन अगर वह इसी तरह खुद को प्रस्तुत करना चाहते हैं तो ठीक है।"