मैंने डिज़ाइनर जैकेट खरीदी थी, पापा ने कहा- बेटा यह बरबेरी नहीं, बहुत बुरी है: करण जौहर
फिल्म निर्माता/निर्देशक करण जौहर ने एक किस्सा बताते हुए कहा है कि 'कुछ कुछ होता है' की सफलता के बाद डिज़ाइनर जैकेट पहनने पर उनके पिता यश जौहर ने उन्हें खूब सुनाया था। उन्होंने कहा, "मैंने बरबेरी स्टोर से जैकेट खरीदी थी। पिता ने पूछा- यह क्या है? मैंने कहा- बरबेरी है। वह बोले- बेटा यह बरबेरी नहीं...बहुत बुरी है।"