मैंने देखी नहीं है लेकिन देखना चाहता हूं: रणबीर कपूर की 'ऐनिमल' को लेकर फवाद खान
पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान ने 'ऐक्टर रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म ऐनिमल देखी है' सवाल पर 'पिंकविला' से कहा है, "मैंने नहीं देखी है अभी लेकिन मैं देखना चाहता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "नेटफ्लिक्स पर आ गई है लेकिन मुझे देखने का मौका नहीं मिला और हर कोई इसे देखने की सलाह दे रहा है।"