मैंने निकाह से पहले सलमा के साथ 7 फेरे लिए थे: सलीम खान
दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान ने बताया है, "मेरी पत्नी सलमा (सुशीला चरक) को 7 फेरे की रस्म बहुत पसंद थी और उन्होंने अपनी बहन व चचेरे भाई को भी इसे निभाते देखा था।" सलीम ने बताया, "मैंने अपने इलाके में पंडित ढूढ़ा और सलमा संग 7 फेरे लिए। हमने निकाह भी करवाया।" सलमा शादी से पहले हिंदू थीं।