मैंने पवित्रा के फैन की छाती और सिर पर लात मारी थी, पवित्रा ने चप्पल से पीटा: पुलिस से दर्शन
पुलिस चार्जशीट में कहा गया है कि ऐक्टर दर्शन ने ऐक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा के फैन रेणुकास्वामी की हत्या करने की बात स्वीकारी है। दर्शन ने बताया कि उसके निर्देश पर अगवा किए रेणुकास्वामी को पहले ही काफी पीटा गया था। उसने कहा, "मैंने ज़ोर से उसके सिर, गर्दन और सीने पर लात मारी..पवित्रा ने उसे चप्पल से पीटा था।"