मैंने पहले ही कहा था रोहित और विराट को दलीप ट्रॉफी खेलनी चाहिए: संजय मांजरेकर
बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के पहले दिन विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा है, "मैंने पहले ही कहा था कि उन्हें दलीप ट्रॉफी खेलनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "उनका चयन दलीप ट्रॉफी में होना चाहिए था। इससे उनको फायदा होता।" मैच में रोहित और विराट ने 6-6 रन बनाए।