मैंने बहुत करीब से मौत देखी है: जेल में बिताए गए अपने समय को लेकर राजपाल यादव
अभिनेता राजपाल यादव ने ₹9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में जेल में बिताए गए अपने दिनों के बारे में कहा है, "मैंने बहुत करीब से मौत देखी है, उस समय मैंने कहा कि खुद से लड़ते रहना है।" उन्होंने बताया, "वह समय ऐसा था जैसे मैं पानी में डूब रहा हूं और मुझे खुद को ऊपर खींचना है।"