मैंने भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की शादी, आप लोगों के लिए भोज होगा: छात्रों से खान सर
सोशल मीडिया पर खान सर का एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें वह छात्रों से कह रहे हैं, "तुम लोगों को मैंने एक चीज़ नहीं बताई...इसी युद्ध (भारत-पाकिस्तान) के दौरान मैंने शादी कर ली...अब आप लोगों के लिए हम भोज की व्यवस्था कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "ये बात सबसे पहले आप लोगों को बताई...क्योंकि मेरा वजूद आपसे है।"