मैंने लोकतंत्र के लिए गोली खाई: हत्या के प्रयास के बाद पहली रैली में ट्रंप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शनिवार को मिशिगन (अमेरिका) में हत्या के प्रयास के बाद अपनी पहली चुनावी रैली की। इस रैली में ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा कि डेमोक्रेट्स ने उन पर 'लोकतंत्र के लिए खतरा' होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "मैंने लोकतंत्र के लिए गोली खाई...मैं आपके सामने ईश्वर की कृपा से खड़ा हूं।"