अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' के ट्रेलर लॉन्च पर अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि उन्होंने स्मोकिंग की बुरी आदत छोड़ दी है। उन्होंने कहा, "स्मोकिंग से मुझे बहुत प्यार था। अब क्या बोलूं...सच बात है लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं। मेरे बेटे का करियर शुरू हो रहा है जो मेरे लिए अच्छी टाइमिंग थी।"