मैंने ही दी थी हिज़्बुल्लाह पर पेजर अटैक की मंज़ूरी: इज़रायल के PM नेतन्याहू
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रवक्ता ओमर दोस्तरी ने 'एएफपी' को बताया है कि नेतन्याहू ने रविवार को पुष्टि की कि उन्होंने सितंबर में लेबनान में हिज़्बुल्लाह पर पेजर हमलों को मंज़ूरी दी थी। बकौल रिपोर्ट्स, इस हमले में कम-से-कम 39 लोग मारे गए और 3,000 से ज़्यादा लोग घायल हो हुए थे।