मैंने हार्दिक के IPL फॉर्म की आलोचना की थी, T20 WC में उनका सफर शानदार रहा: इरफान
पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर कहा है, "मैंने आईपीएल 2024 में हार्दिक के फॉर्म की आलोचना की लेकिन टी20 विश्व कप में उनका सफर शानदार रहा।" उन्होंने कहा, "हार्दिक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।" गौरतलब है, हार्दिक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में आखिरी ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिए।