मुंबई BMW हादसे के पीड़ित परिवार को ₹10 लाख देंगे महाराष्ट्र के सीएम शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के बीएमडब्ल्यू हिट ऐंड रन हादसे के पीड़ित परिवार को ₹10 लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है। शिंदे ने पत्रकारों से कहा, "जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" गौरतलब है कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी।