मुंबई BMW हादसे को लेकर शिवसेना नेता को हिरासत में लिया गया, बेटा फरार
मुंबई में बीएमडब्ल्यू कार से एक दंपति के स्कूटर को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने शिवसेना (शिंदे गुट) नेता राजेश शाह को हिरासत में लिया है। आरोप है कि हादसे के वक्त राजेश का बेटा मिहिर शाह कार चला रहा था जो घटना के बाद से फरार है। हादसे में स्कूटर सवार महिला की मौत हो गई थी।