एंटीलिया बम मामले में सचिन वाझे को लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने रद्द की जमानत
एंटीलिया बम धमकी मामले में मुंबई हाईकोर्ट ने पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाझे की जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने NIA की अपील स्वीकार करते हुए विशेष अदालत का जमानत आदेश खारिज कर दिया है। वाझे पर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक भरी गाड़ी रखने/मामले के अहम गवाह/कार मालिक मनसुख हिरेन की हत्या का आरोप है।