मुंबई RTO का दावा- फर्ज़ी ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर जारी किए गए 76,000 लाइसेंस
महाराष्ट्र के महालेखाकार (ऑडिट-2) ने खुलासा किया है कि मुंबई के अंधेरी स्थित आरटीओ ने बीते वर्ष 'फर्ज़ी ड्राइविंग टेस्ट' के आधार पर 76,000 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इनमें 41,093 टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर के लिए 35,261 ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए। इस खुलासे के बाद आरटीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।