मुंबई-अहमदाबाद नैशनल हाईवे पर फावड़े से गड्ढा भरते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई-अहमदाबाद नैशनल हाईवे पर फावड़े से गड्ढा भरते कुछ पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो महाराष्ट्र के वसई का बताया जा रहा है। 'X' पर अजय नायक नामक यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "ठेकेदार द्वारा की गई गड़बड़ी को कवर करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है?"