मुंबई इंडियंस के लिए 3,000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बने सूर्यकुमार यादव
आईपीएल-2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच में बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने 29-रनों की पारी के साथ मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए 3,000 रन पूरे किए हैं। सूर्यकुमार ऐसा करने वाले एमआई के तीसरे बल्लेबाज़ बने हैं। एमआई के लिए आईपीएल में सबसे ज़्यादा रन बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (5,458) और पूर्व बल्लेबाज़ कायरन पोलार्ड (3,412) ने बनाए हैं।