मुंबई इंडियंस ने IPL में दर्ज किया अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज़, LSG को 6 विकेट से हराया
मुंबई इंडियंस (एमआई) ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 229 रनों का लक्ष्य हासिल कर आईपीएल में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज़ दर्ज किया। एमआई ने एलएसजी को 6 विकेट से हरा दिया है। एमआई की ओर से ओपनर रोहित शर्मा ने 84(44) जबकि रायन रिकल्टन ने 83(32) रन जड़े और 143 रनों की साझेदारी की।