मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर गुरुवार को आग लग गई। हिंदुस्तान टाइम्स ने मुंबई फायर ब्रिगेड के चीफ फायर ऑफिसर रविंद्र अंबुलगेकर के हवाले से बताया कि टर्मिनल के अंदर केबल ट्रे और स्विच बॉक्स में आग लगने की खबर मिली थी। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।