मुंबई एयरपोर्ट पर ₹8 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड हुई ज़ब्त, 4 यात्री हुए गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट पर 29-30 जुलाई को ₹8 करोड़ की 8 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड ज़ब्त की गई है। अलग-अलग मामलों में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक मामले में बैंकॉक से आई फ्लाइट में सवार 3 यात्रियों से 1.9 किलोग्राम और एक अन्य मामले में इंडिगो की फ्लाइट में सवार एक यात्री से 6 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई।