मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, बाल-बाल बचे यात्री
खराब मौसम के बीच शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ्लाइट का पिछला हिस्सा लो-एल्टीट्यूड गो-अराउंड के दौरान रनवे से टकरा गया। एयरलाइन ने बताया कि इसके बाद विमान ने दोबारा एप्रोच कर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी सवार सुरक्षित हैं। अब विमान की जांच/मरम्मत और रेगुलेटरी क्लियरेंस के बाद ही उसे दोबारा ऑपरेशन में शामिल किया जाएगा।