मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क में खराबी के चलते उड़ानों पर पड़ा असर, मैनेजमेंट ने दिया जवाब
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर नेटवर्क में आई खराबी के चलते कई उड़ानें प्रभावित हो गई हैं जिसके चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसपर एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने जवाब दिया है। उसने कहा, "हमने इमरजेंसी सर्विस शुरू कर दी है...टीम इस समस्या को हल करने में जुटी है...हम मैन्युअल मोड में काम कर रहे हैं।"