मुंबई एयरपोर्ट पर युगांडा के नागरिक से मिला ₹8.6 करोड़ का कोकीन, पेट में था छिपाया

मुंबई (महाराष्ट्र) के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को युगांडा के एक नागरिक से 886 ग्राम कोकीन ज़ब्त की गई। एक अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान असहज दिखने पर मेडिकल जांच की गई तो पता चला कि शख्स ने पीले रंग की गोलियां निगल ली हैं। सर्जरी के बाद उसके पेट से ₹8.66 करोड़ का कोकीन मिला।

Load More