मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिले अजगर, गिरगिट समेत 29 दुर्लभ जंगली जानवर

मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार को बैंकॉक से लौटे एक भारतीय यात्री के बैग से 29 विदेशी दुर्लभ वन्यजीव मिले जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है। जांच में यात्री के बैग से गिलहरी, अजगर, गिरगिट और इगुआना समेत कई वन्यजीव मिले। डीजीसीए के अनुसार, इन वन्यजीवों को उस देश में भेजा जाएगा, जहां से इनकी तस्करी की गई थी।

Load More