मुंबई के BMW हिट ऐंड रन मामले में 11 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया ड्राइवर
मुंबई बीएमडब्ल्यू हिट-ऐंड-रन मामले में मंगलवार को ड्राइवर राजऋषि बिदावत को शहर के एक कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले में ड्राइवर को 11 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि 3 दिनों से फरार चल रहे इस मामले के मुख्य आरोपी 24 वर्षीय मिहिर शाह को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।