मुंबई के CSMT पर नए साल के स्वागत के लिए रात 12 बजे एकसाथ सभी ट्रेनों के बजाए गए हॉर्न
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर नए साल के स्वागत के लिए रात 12 बजे एकसाथ सभी ट्रेनों के हॉर्न बजाए गए जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। एक वीडियो में कई लोग स्टेशन पर डिजिटल घड़ी में 12:00 बजते ही ट्रेनों के हॉर्न बजाए जाने पर खुशी मनाते और तालियां बजाते दिख रहे हैं।