मुंबई की अदालत में सुनवाई के दौरान फाइलों के बीच मिला सांप, जज को रोकनी पड़ी सुनवाई
मुंबई (महाराष्ट्र) की एक अदालत में मंगलवार को सुनवाई के दौरान फाइलों के बीच में एक पुलिसकर्मी को सांप दिखा जिसके चलते जज को सुनवाई रोकनी पड़ी। मौके पर सांप पकड़ने वालों को बुलाया गया और उन्होंने पुरानी फाइलों से भरे कोर्ट रूम और दीवारों व फर्श में मिले छेदों में छानबीन की लेकिन सांप नहीं मिला।