मुंबई के इवेंट में बच्चे ने छुए सलमान खान के पैर, उन्होंने गले से लगाया
मुंबई में आयोजित एक इवेंट में एक बच्चे ने स्टेज पर अभिनेता सलमान खान के पैर छुए जिसके बाद सलमान खान ने बच्चे को गले से लगा लिया। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने इवेंट का वीडियो शेयर कर लिखा, "ऐसे पल एकदम जादुई हैं, सलमान खान अपने छोटे फैन्स के चेहरे पर मुस्कान लाना जानते हैं।"