मुंबई के कॉलेज में मैनेजमेंट कोटे में हुआ घोटाला, 50 छात्रों के दस्तावेज़ मिले गड़बड़
मुंबई के केजे सोमैया कॉलेज में मैनेजमेंट कोटे के नाम पर घोटाला सामने आया है जिसमें कॉलेज के कुछ क्लर्क ने कथित तौर पर मार्कशीट में हेरफेर कर कई बच्चों का एडमिशन करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि जांच में लगभग 50 बच्चों के डॉक्यूमेंट फर्ज़ी मिले हैं।