मुंबई के कॉलेज में हिजाब व बुर्का पर बैन को लेकर SC में दायर की गई याचिका
मुंबई के एक कॉलेज में हिजाब, बुर्का व नकाब पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने कहा कि मामले को सूचीबद्ध कर जल्द ही इस पर सुनवाई की जाएगी। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने यह याचिका खारिज करते हुए कहा था कि ड्रेस कोड सभी छात्रों पर लागू होता है।