मुंबई के गोरेगांव में लगी आग, जान बचाने के लिए ऊंची बिल्डिंग से कूदते नज़र आए लोग
मुंबई (महाराष्ट्र) के गोरेगांव में बुधवार को एक बिल्डिंग में इलेक्ट्रिक मीटर रूम में आग लग गई। आग का धुंआ आने पर ऊपरी मंज़िल पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए रस्सी के सहारे नीचे कूदते हुए दिखाई दिए जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल पुलिस, घटना में कोई घायल नहीं है और आग को समय पर बुझा लिया गया।