मुंबई के जुहू चौपाटी में छठ पूजा में पहुंचे डिप्टी CM; कहा- सबकी मनोकामना पूरी हो

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई के जुहू चौपाटी में हुए छठ पूजा कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री ने कहा, "छठी मइया 36 घंटे व्रत रखने वाली सभी महिलाओं की मनोकामना पूरी करें और मैं सूर्य भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह हमारे देश व हमारे महाराष्ट्र को आगे ले जाने के लिए हमें ऊर्जा प्रदान करें।"

Load More